Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, 9 मार्च को हथगाम थाने के...

किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, 9 मार्च को हथगाम थाने के घेराव का ऐलान

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन, टिकैत गुट की मासिक बैठक नहर कॉलोनी परिसर में जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार 9 मार्च को हथगाम थाने का घेराव किया जाएगा। किसानों ने सरकारी नलकूपों को तत्काल चालू कराने तथा सिंचाई के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा 12 मार्च को मलवां थाने क्षेत्र में एनएच-2 पुल के नीचे पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बिंदकी से कानपुर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पुनः शुरू कराने तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। 17 मार्च को गणेशदासपुर चौराहा में पंचायत आयोजित होगी। वहीं 14 मार्च को प्रयागराज कमिश्नरी के प्रस्तावित घेराव में जनपद से भारी संख्या में किसानों के शामिल होने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट विवेक यादव, जिला महासचिव मुन्ना शेख, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र यादव, जिला सचिव कृष्ण पाल सिंह, खागा तहसील अध्यक्ष धर्म सिंह, बिंदकी तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह सहित दीपक मौर्य, भारत सिंह, छोटू यादव, रामानंद मौर्य, मोइद अहमद, अनमोल सिंह, सुनील पासवान, गुफरान, कामता निषाद, चंद्रपाल लोधी, राजन यादव, राधेलाल, सुदेश चौहान, गंगा प्रसाद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular