एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई न किए जाने पर अनिश्चित कालीन धरने की यूनियन ने दी चेतावनी
महोबा। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज होकर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने सोमवार को सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई। यूनियन से चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई न किए जाने पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उरवारा गांव में हाल ही में बनी सड़कों की खराब गुणवत्ता संबन्धित विभाग की लापरवाही उजागर कर रही है। बताया कि ननौरा से उरवारा और चितैईया से उरवारा तक बन रही सड़कें बिना उचित खुदाई और कुटाई के डाली जा रही हैं, जिस कारण बनी हुई सड़क हाथों से ही उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में विशेष जांच कमेटी गठित कर भौतिक सत्यापन और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की मनमानी और अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठाते हुए बताया कि सरकार लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सामुदायिक भवन और बहुउद्देशीय हॉल के बावजूद, कर्मचारी गांवों से नदारद रहते हैं। जिससे किसानों को छोटे छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिस कारण उनका समय और धन दोनों की बर्बाद हो रहे हैं।
ज्ञापन में यूनियन ने लुहेड़ी बस स्टैंड से संकट मोचन पठारी को जोड़ने वाली अधूरी सड़क के निर्माण को पूरा करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन को सात दिन में मांगों पर पर विचार करने की बात कही साथ ही चेतावनी दी यदि मांगे पूरी नहीं होती तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडे ने कहा कि भारतीय हलधर किसान यूनियन के दिए गए ज्ञापन को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर उसमें अमल कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संतराम,





