Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurओम शक्ति कैटल फीड्स के गोरखपुर, बाराबंकी व वाराणसी यूनिट पर छापा,...

ओम शक्ति कैटल फीड्स के गोरखपुर, बाराबंकी व वाराणसी यूनिट पर छापा, 2 करोड़ से अधिक का नकली पशु आहार बरामद

गोरखपुर। ओम शक्ति कैटल फीड्स प्रा. लि. के गोरखपुर, बाराबंकी और वाराणसी स्थित यूनिटों पर न्यायालय के आदेश पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का कथित रूप से दूसरे कंपनी के ब्रांड का पशु आहार बरामद किया गया। बरामद माल को तत्काल सीज करते हुए कंपनी के डायरेक्टर संजीव मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है कि अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखें।

जानकारी के अनुसार, ओम एग्रो फूड्स एंड फीड्स प्रा. लि. की ओर से आरोप लगाया गया था कि ओम शक्ति कैटल फीड्स लंबे समय से उनके पंजीकृत ब्रांड और पैकेजिंग की अवैध नकल कर बाजार में पशु आहार बेच रही थी। इस संबंध में कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला उत्तर-पश्चिम जिला न्यायालय, रोहिणी में दर्ज कराया गया था, जिस पर अदालत ने छापेमारी का आदेश दिया।

गोरखपुर के गीडा सेक्टर-26 स्थित यूनिट पर की गई कार्रवाई में कंपनी के चार पंजीकृत ब्रांड की कथित अवैध कॉपी और समान पैकेजिंग में निर्माण व बिक्री का मामला सामने आया। छापेमारी टीम में अधिवक्ता प्रखर कुमार पांडेय, न्यायालय द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर मुकेश तथा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि कृष्णा सिंह शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहजनवा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली व कॉपी किए गए उत्पाद बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। न्यायालय के निर्देशानुसार मौके पर ही समस्त माल को सीज कर दिया गया और नए या पुराने किसी भी उत्पाद की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

छापेमारी के दौरान यह भी आरोप लगा कि ओम शक्ति कैटल फीड्स के मालिक संजीव मिश्रा ने पूरी तरह सहयोग नहीं किया और मौके पर मौजूद टीम को पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की धमकी दी।

इसी मामले में बाराबंकी और वाराणसी स्थित यूनिटों पर भी अलग-अलग लोकल कमिश्नरों के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कंपनी के डायरेक्टर आशुतोष ने कहा कि वे अपने ब्रांड, बौद्धिक संपदा अधिकार और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular