Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeहोली के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की गोष्ठी

होली के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की गोष्ठी

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। त्यौहार होली के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज द्वारा थाना स्थानीय पर थानाक्षेत्र के होलिका दहन के आयोजकों व सम्भ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के द्वारा आगामी त्यौहार होली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज रविवार को थाना स्थानीय पर होलिका दहन के आयोजकों व सम्भ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी तथा सभी से वार्ता कर उच्च अधिकारीगण/शासन से प्राप्त आदेशो-निर्देशो से अवगत कराते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular