इटावा। उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर सहायक खाघ आयुक्त को आगामी होली और ईद के त्यौहारों के दृष्टिगत खाघ सुरक्षा के मानकों को सरल करने एवं खाघ कारोबारियों को सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की।व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में मांग की गई कि खाघ सुरक्षा मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख टर्न ओवर से बड़ा कर 40 लाख की जाये,फूड एक्ट का लाइसेंस न होने पर सजा का प्रावधान खत्म हो,प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किया जाऐ और उसे फील्ड का काम न दिया जाए, पांच करोड़ तक टर्नओवर वाले निर्माताओं से छमाई और सालाना रिटर्न की व्यवस्था खत्म की जाए,समाधान योजना चला कर पिछला जुर्माना माफ कर धनराशि व्यापारीयों को वापस की जाए तथा अधिकारियों को सैंपलिंग के टारगेट न दिये जायें।इस अवसर पर जिला संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव,हाजी चांद मंसूरी,प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती मंजू लता द्विवेदी,महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम,उघोग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित,युवा जिला महामंत्री सुनील कुशवाहा,युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,शेख नबाब,परिमित दीक्षित,जिला सचिव सिकंदर वारसी,महिला जिला सचिव सुमन यादव,ज्योति वर्मा,यासमीन,राखी कुमारी सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।
उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सहायक खाघ आयुक्त को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन
RELATED ARTICLES





