Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeEducationIndian Army NCC Special Entry 2026: एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन...

Indian Army NCC Special Entry 2026: एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी

एनसीसी स्पेशल एंट्री 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 16 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 25 वर्ष की बीच निर्धारित की गई है।

अगर आपका सपना भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है, तो आपके लिए सेना में शामिल होने का एक बेहतरीन मौका है। दरअसल भारतीय सेना की ओर से एनसीसी स्पेशल एंट्री 2026 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 70 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 से 25 साल के बीच निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें छात्रों ने कोर्स शुरू होने से पहले अपनी स्नातक पूरी कर ली हो।
  • साथ ही उम्मीदवारों ने एनसीसी के सीनियर डिविजन में कम से कम दो से तीन साल की डिग्री पूरी कर ली हो।

ऐसे करें खुद अप्लाई

  • एनसीसी स्पेशल एंट्री 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएससी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो उमम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular