बांसी सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिढिया स्थित बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारे कथावाचक सुंदर शुक्ला जी ने राम जन्म उत्सव की मनमोहक एवं भावविभोर कर देने वाली कथा सुनाई।
बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के अवतार की महिमा, उनके जन्म की दिव्यता तथा अयोध्या में हुए उत्सव का विस्तार से वर्णन किया। राम जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान करते रहे।
सुंदर शुक्ला जी ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान राम मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें सत्य, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, प्रांशु त्रिपाठी, नीतीश चतुर्वेदी, अंजली शुक्ला प्राची त्रिपाठी आरती त्रिपाठी आदित्य त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन की व्यवस्था बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से की गई।कार्यक्रम के अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।





