Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeआरबीएसके टीम ने 117 बच्चो का किया स्वास्थ परीक्षण

आरबीएसके टीम ने 117 बच्चो का किया स्वास्थ परीक्षण

नशा से मुक्ति अभियान के तहत बच्चो को दिलाई गई शपथ

महोबा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम के निर्देशन मे जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अम्बुज गुप्ता व सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिह राजपूत की देखरेख मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कंपोजिट विद्यालय आरी में महाकैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आरबीएसके टीम जैतपुर ने 117 बच्चो का स्वास्थ परीक्षण किया, तो वहीं दूसरी टीम के डॉ. प्रेमनारायन शर्मा ने विटामिन ए और डी की कमी से होने वाली बीमारियो के लक्षण और उपायों की जानकारी दी।

कंपोजिट विद्यालय आरी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कैसर एवं क्षय रोग स्क्रीनिग कैप भी लगाया गया, जिसमे दन्त चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिह ने की बच्चो के मुख की जांच करते हुए कैसर और संक्रामक बीमारियो की दी। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जैतपुर के सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अब गर्मी का मौसम आने वाला है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में इस तरह के कैंप आगे भी लगते रहेगे, जिससे ग्रामीण अंचल मे रहने वाले लोगो को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके।

शिविर के मौके पर नशा से मुक्ति अभियान के तहत बच्चो को शपथ भी दिलाई गई। डॉ. रामकुमार वर्मा ने बच्चो को तम्बाखू सेवन करने के दुष्परिणामो की जानकारी दी। इस मौके पर आरबीएसके टीम मे पीएन शर्मा, डॉ. अमित गंगेले एफएचडब्ल्यू संगीता, प्रधानाचार्य सुशील द्विवेदी, रामकुमार, अभिषेक सिह आदि डाक्टर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular