Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ निकाली कलश यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष...

श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ निकाली कलश यात्रा, जय श्रीराम के उद्घोष लगाकर वातावरण को बना दिया भक्तिमय

राम जानकी मंदिर में श्रीराम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा के अलावा श्रीश्री 1008 श्रीराम महायज्ञ का किया जा रहा आयोजन

महोबा। विकासखंड जैतपुर के आरी गांव में राम जानकी मंदिर में श्रीराम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा के अलावा श्रीश्री 1008 श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली जो गांव की भ्रमण कर काली मंदिर पहुंची और विधि विधान के साथ पूजा अर्चन की गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में पुरुष के अलावा महिलाएं शामिल हुई, जिन्होंने अपने सिर पर कलश रखकर अस्था के साथ भ्रमण किया।

आरी गांव के नायक मुहाल स्थित राम जानकी मंदिर में श्रीराम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा, श्रीश्री 1008 श्री राम महायज्ञ, अष्टादश पुराण रामकथा और रामदरबार प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर जय श्रीराम के उद्घोष लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। यात्रा गांव की गलियों और कूचों से होते हुए काली मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चन किया। धार्मिक आयोजन में आरी, लडपुरा, जटेवरा, देवथा एवं ललौनी सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यज्ञ के संचालक पंडित प्रेमनारायण चौबे ने विधिविधान से कार्यक्रम संपन्न कराया। मुख्य यजमान सरोज एवं महेन्द्र नायक रहे, जबकि कथा वाचन का दायित्व कथावाचिका राधारानी किशोरी भक्तों को रामकथा का रसपान कराएंगी। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और समूचा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। यज्ञाचार्य ने बताया कि कलश यात्रा के बाद पुराण बैठकी की जाएगी और इसके बाद ग्रह आवाहन, अग्नि स्थापन व मंडल प्रवेश होगा। 25 फरवरी को पूर्णाहुति दी जाएगी और 26 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसे समस्त भक्तों को प्रसाद का वितरण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular