Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeपनवाड़ी में कृषि मंडी की हो स्थापना : एमएलसी

पनवाड़ी में कृषि मंडी की हो स्थापना : एमएलसी

महोबा। विधान परिषद बजट सत्र दौरान सदन में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने नगर पालिका वार्ड स्तर पर शासन से विकास कार्य के लिए निधि निर्धारण का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की भांति प्रत्येक वार्ड विकास के लिए प्रथक निधि प्रदान कराए जाने की बात कही। इसके अलावा एमएलसी ने जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पनवाड़ी में कृषि मंडी न होने से वहां के किसानों हो रही समस्याओं से सभापति को अवगत कराते हुए ग्राम पंचायत में कृषि मंडी की स्थापना पर जोरदार तरीके के साथ मुद्दा उठाया।

एमएलसी ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि शासन नगर पालिका अध्यक्ष को निधि प्रदान करता है, जबकि निर्वाचित सभासदों को ऐसी कोई पृथक विकास निधि उपलब्ध नहीं कराई जाती। कहा कि सभासद अपने अपने वार्ड के प्रत्यक्ष जन प्रतिनिधि होते हैं और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता है जैसी सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश स्वच्छता व्यवस्था आदि से भली भांति परिचित रहते हैं, लेकिन स्वतंत्र निधि के अभाव में वह अपने वार्डों की आवश्यकतनुसार वहां पर त्वरित और प्रभावी विकास कार्य करने में असमर्थ रहते हैं, इससे वार्ड स्तर पर विकास कार्य प्रभावित होतें है और जनता में असंतोष की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की भांति प्रत्येक वार्ड विकास के लिए प्रथक निधि प्रदान की जाए। निधि उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश के साथ पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और वार्ड वार संतुलित व समता मूलक विकास सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संशोधन किया जाए। एमएलसी ने लोक महत्व के इस विषय पर सदन में सरकार से वक्तव्य एवं चर्चा कराए जाने की मांग सभापति से मांग की।

विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने किसानों व जनहित से जुडा महत्वपूर्ण विषय पर नियम 110 के अंतर्गत सूचना में सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि तहसील कुलपहाड़ में पनवाड़ी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के अलावा यहां बड़ी आबादी के अतिरिक्त लगभग 100 से अधिक गांव जुड़े हैं, बावजूद इसके पनवाड़ी में कोई क़ृषि मंडी नहीं है।

कृषि मंडी की स्थापना न होने से किसानों की अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और मज़बूरी वश दूर के बाज़ार में अपनी फसल विक्रय किए जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे समय व्यर्थ के साथ अतिरिक्त भाड़ा भी देना पड़ता है। एमएलसी ने इस सुनिश्चित विषय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए क्षेत्र वासियो, किसानों की समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुए पनवाड़ी में एक क़ृषि मंडी की स्थापना कराए जाने पर मुद्दा उठाया। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सरकार को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देश हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular