इटावा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएँ वर्ष 2026 में प्रारंभ हो चुकी हैं।इसी क्रम में बुधवार को एमनीव विज़न स्कूल को इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का अधिकृत परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 17 फरवरी 2026 को कक्षा 10 वीं की पहली बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।वहीं 18 फरवरी को 12 वीं की पहली बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है। दोनों परीक्षाएँ अपने-अपने दिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुईं।
परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हुए।विद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं सुचारु रुप से सम्पन्न हो सकी।विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के निर्देशन में सीबीएसई बोर्ड के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया।





