Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhश्री शिवा महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स का पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का...

श्री शिवा महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स का पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का आरंभ

आजमगढ़l श्री शिवा महाविद्यालय, तेरही, कप्तानगंज में 18 फरवरी से 22 फरवरी के मध्य होने वाले रोवर्स/रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण कराकर किया गया l उन्होंने ने अपने वक्तव्य में कहा कि रोवर्स-रेंजर्स शिविर का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक है जिससे प्रतिभागियों में भातृत्व भाव, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग की भावना को विकसित करता है।

शिविर के प्रथम दिन भारत स्कॉउट गाइड के प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को दल संचालन, कैम्प नियम, मार्च पास्ट से सम्बंधित गतिविधियों का अभ्यास कराया गया l जिससे प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो। शिविर का आयोजन रेंजर प्रभारी सुश्री आशिया बानो एवं रोवर्स प्रभारी डॉ विजय नारायण दूबे ने किया l कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में उपस्थित उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular