Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurकुष्ठ रोगियों की मदद के लिए कवियत्री डॉ सरिता सिंह ने बढ़ाया...

कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए कवियत्री डॉ सरिता सिंह ने बढ़ाया हाथ

गोरखपुर। प्रधानमंत्री दिव्यायशा केंद्र के माध्यम से सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आठ कुष्ठ मरीजों को सहायतार्थ किट सरिता सिंह कवयित्री लेखिका सोशलवर्क कुष्ठ कर्मचारी द्वारा यह कार्यक्रम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज केंद्र प्रभारी कंचन चौधरी जी की उपस्थिति रही। उन्होंने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सहयोग मिलना चाहिए, विशेषकर उन लोगों को जो बीमारी के कारण सामाजिक उपेक्षा का सामना करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से मरीजों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular