सेवानिवृत्त लेखपाल राजकुमार के सम्मान में मंगलवार को उनके पैतृक गांव भवानीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।सगे सम्बन्धियों और इष्ट मित्रों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं दीं। राजकुमार नायब तहसीलदार के ग्रेट पे से 31जनवरी को रिटायर हुए हैं।
सम्मान समारोह में लेखपाल राजकुमार ने बौद्ध भिक्षु भंते बुद्ध वंश और भंते धम्मवंश को धम्म दान भी किया।इस अवसर पर बामसेफ के संयोजक फूल चंद, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के मंत्री ललित कुमार,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल त्यागी, वरिष्ठ बौद्धाचार्य वैरागी राम भारती,वीपत, रामदेव लहरी , आशीष कुमार, चंद्र शेखर,राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।





