इटवा थाना क्षेत्र व गोल्हौरा थाना क्षेत्र में एक वाहन सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की कार्रवाई
इटवा में यात्री कर अधिकारी (PTO) मुजफ्फर हुसैन सिद्दीक़ी ने इटवा थाना क्षेत्र व गोल्हौरा थाना क्षेत्र में एक सहित कुल पांच ओवरलोड मैजिक पिकअप को जब्त किया है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई। ओवर लोड, बिना रिफलेक्टर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। बिना इसके गाड़ी सड़क पर नहीं चलाया जा सकता। लेकिन अधिकांश लोग पुरानी बिना सिक्योरिटी नंबर वाली गाड़ियों से सड़क पर चल रहे हैं।
इससे दुघर्टना होने पर इन गाड़ियों को पकड़ना मुश्किल होता है। शासन ने पांच वर्ष पहले ही दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया समेत सभी छोटे बड़े वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य किया है। वाहन खरीदते समय वाहन एजेंसियां तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी करा रही हैं। लेकिन पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने में अधिकांश लोगों ने रुचि नहीं दिखाई है।
पैसेंजर टैक्स अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीक़ी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान थाना इटवा व थाना गोल्हौरा क्षेत्र में चलाया गया। पीटीओ ने कहा कि उनकी ड्यूटी समाप्त होने के बाद अन्य अधिकारी भी वाहनों की जांच करेंगे, विशेष रूप से सब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ओवरलोडिंग रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





