Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोगिया थाना परिसर में समारोह आयोजित कर दी गई थानाध्यक्ष को विदाई

जोगिया थाना परिसर में समारोह आयोजित कर दी गई थानाध्यक्ष को विदाई

बांसी सिद्धार्थनगर। जोगिया थाना परिसर में समारोह आयोजित कर यहां से स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष मीरा चौहान को विदाई दी गई। जिला सिद्धार्थ नगर के जोगिया थाना पर मंगलवार को आयोजित आयोजित विदाई समारोह थानाध्यक्ष मीरा चौहान के नेतृत्व की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान उन्हें फूलों की माला व भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान प्रभारी एंटी रोमियो सेल सिद्धार्थ नगर बनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक अवधेश यादव ने कहां एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। गांव में झगड़े, मारपीट जैसे मामलों का समाधान अपने स्तर से ग्रामीणों की बैठक बुलाकर किया करती थी। उनके कार्य व्यवहार से लोग काफी खुश थे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विकास के उत्तम शिखर पर पहुंचने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान एस आई जनार्दन यादव,हेड कास्टेबल रमेश चंद्र,त्रिपुरेश चौबे, राजेश गोंड, कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय, वीरेंद्र,सुधांशु,रवि, राजाराम,अजीत यादव आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular