Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेटबाल प्रतियोगिता में गुलाब सिंह पी जी कॉलेज बिजनौर को मिला प्रथम...

नेटबाल प्रतियोगिता में गुलाब सिंह पी जी कॉलेज बिजनौर को मिला प्रथम स्थान

महात्मा गांधी मेमोरियल पी जी महाविद्यालय में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालयी नेटबालल (पुरुष वर्ग )प्रतियोगिता एवं ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय से जु fcड़ी विभिन्न महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से गुलाब सिंह हिंदू पीजी कॉलेज, बिजनौर, एस०एम० पीजी कॉलेज चंदौसी, एस०एल० महाविद्यालय मुरादाबाद, एवं महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज, सम्भल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता के रूप में गुलाब सिंह पीजी कॉलेज बिजनौर तथा उपविजेता के रूप में महात्मा गांधी पीजी कॉलेज संभल रहे।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में के०जी०के० महाविद्यालय मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुनील चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सह सचिव श्री विनय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य हकीम ज़फर सादिक जी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह ने की। सभी सम्मानित सदस्यों ने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हकीम ज़फ़र सादिक जी के द्वारा विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में विजेता एवं उपविजेता को नक़द पुरस्कार दिया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा नामित खेल पर्यवेक्षक डाक्टर अमनदीप कौर एवं मुख्य चयनकर्ता श्री फिरोज खान के साथ चार रेफरी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के संयोजक एवं खेल सचिव डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्रीड़ा समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के सह-संयोजक श्री अमृतेश अवस्थी, डॉक्टर शशिकांत गोयल, डॉक्टर विकास सिंह, श्री तारा सिंह, डॉ प्रकाश नारायण, डॉक्टर दुष्यंत मिश्रा, डॉक्टर नवेद अहमद खान, डॉक्टर अजय कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉक्टर मोहम्मद अहमद के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular