Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeItawaई-ग्रंथालय पोर्टल पर पुस्तकालय की सभी पुस्तकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए-...

ई-ग्रंथालय पोर्टल पर पुस्तकालय की सभी पुस्तकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए- डीएम

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कहा कि ई-ग्रंथालय पोर्टल पर पुस्तकालय की समस्त पुस्तकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए, जिससे विद्यार्थी आसानी से पुस्तकों की खोज कर अपनी पढ़ाई कर सकें।संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पुस्तकालय की सदस्यता हेतु ₹1000 की रिफंडेबल अमानत राशि तथा ₹100 वार्षिक शुल्क निर्धारित है।

इस पर जिलाधिकारी ने सदस्यता शुल्क में वृद्धि करते हुए वार्षिक शुल्क ₹100 से बढ़ाकर ₹500 किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पुस्तकालय की मासिक पत्रिकाओं का सर्वे कराया जाए,लंबे समय से उपयोग में न आने वाली पुस्तकों को डिस्कार्ड किया जाए तथा नवीन व उपयोगी पुस्तकों को संग्रह में जोड़ा जाए। साथ ही पुस्तकालय को गूगल मैप पर पंजीकृत कराया जाए एवं पुस्तक मेले का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

पुस्तकालय भवन की व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि टूटी-फूटी संरचनाओं की मरम्मत कराई जाए,चूहे, दीमक व सीलन के प्रकोप को रोकने के लिए समुचित उपाय किए जाएं। पुस्तकालय को धूल-मुक्त रखा जाए, बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा रंगाई-पुताई,प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई कराई जाए।अच्छे प्रकाशकों द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन,योग्य लेक्चरर्स द्वारा व्याख्यान एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित कराने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के अंत में पठन अभियान चलाया जाए एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 बच्चों को सम्मानित किया जाए।पुस्तकालय को दो पालियों में संचालित किया जाए प्रथम पाली प्रातः10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा स्टाफ की ड्यूटी भी दो शिफ्टों में निर्धारित की जाए।

इसके अतिरिक्त पुस्तकालय में रिस्ट्रिक्टेड इंटरनेट सुविधा,इनवर्टर की व्यवस्था,रीडिंग हैबिट को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रयास तथा छोटे बच्चों के लिए पृथक सेक्शन स्थापित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,डाइट प्राचार्य मनोज कुमार,स्वाति जैन ए0एम0ए0जिला परिषद,बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार,आई0टी0आई0 प्रधानाध्यापक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular