Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसपी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित...

एसपी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, प्रबल प्रताप सिंह द्वारा जनपदवासियों की समस्याओं के निस्तारण एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोबा में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्येक फरियादी को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान किये जाने के उद्देश्य से उपस्थित महिला फरियादियों से संवाद कर उनको जागरूक करते हुए महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी तथा उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद महोबा पुलिस आमजन की सुरक्षा, न्याय एवं सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular