Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeबॉलीवुड कलाकार हर्षित सक्सेना और माधुरी डे ने बॉलीवुड गीत से युवाओं...

बॉलीवुड कलाकार हर्षित सक्सेना और माधुरी डे ने बॉलीवुड गीत से युवाओं कोे झूमने के लिए कर दिया मजबूर

सूर्य महोत्सव के छठवें दिन बॉलीवुड नाइट एवं क्रेजी होपर्स इंडिया गाट टैलेंट डांस गु्रप कार्यक्रम हुआ आयोजित

महोबा। सूर्य महोत्सव के छठवें दिन बालीवुड नाइट एवं क्रेजी होपर्स इंडिया गाट टैलेंट डांस गु्रप कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलाकार हर्षित सक्सेना और माधुरी डे ने बालीवुड गीत से युवाओं कोे झूमने के लिए मजबूर कर दिया। क्रेजी होपर्स ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया। देर रात तक चले गीत संगीत के कार्यक्रम देखने के लिए लोग डटे रहे, जिससे पंडाल खचाखच दर्शकों से भरा रहा।

सोमवार की रात को बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम की जानकारी होने के कारण शाम से ही लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने चौकस व्यवस्थाएं की। इसके बाद शुरू हुए गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने समा बांध दी। दूर दराज से आए कलाकारो ने गीत की प्रस्तुति देखकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ युवाओं की फरमाईश पर भी गायकों ने गाने सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।

इस कार्यक्रम को आयोजित कराने में क्रशर कारोबारी सुलभ सक्सेना ने भी विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व भजन गायक आनंद कुमार ने भजन की बेहतरीन प्रस्तुति देखकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन सुनने के लिए लोग शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहे। इससे बाद आल्हा गायक अमर सिंह ने आल्हा सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया। बीच बीच में आल्हा की चौपाईयां सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। झांसी से आए रवींद्र कुशवाहा ने बुंदेली बधाई नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें संगीता तिवारी ने अपनी गीतों के जरिए दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular