Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeMarquee5000 भक्तों के साथ पूर्ण हुआ सुंदरकांड

5000 भक्तों के साथ पूर्ण हुआ सुंदरकांड

मलिहाबाद लखनऊ।युगपुरुष अनंत से विभूषित परम पूज्य स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज अखण्ड परमधाम हरिद्वार महामण्डलेश्वर जी के द्वारा श्रीगोपेश्वर गौशाला पक्का तालाब के पावन प्रांगण में वानप्रस्थ आश्रम का भूमि पूजन एवम् विश्व विख्यात सुन्दरकाण्ड सम्राट पंडित अजय याग्निक जी महाराज द्वारा 5000 भक्तो के साथ लगभग 250 वर्ष प्राचीन सरोवर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन गुरुवार को देर शाम को किया गया।
गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद में संत परमानंद गिरि जी महराज द्वारा वानप्रस्थ आश्रम का शिलान्यास किया गयातत्पश्चात भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कौशल किशोर ने किया और विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।दूर दराज से आए हजारो की संख्या में आये भक्तों ने सामूहिक सुदर कांड पाठ में हिस्सा लिया।भक्तगणों ने भक्तिमय वातावरण का भरपूर आनंद लिया।इस कार्यक्रम में खासकर महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने गोपेश्वर गौशाला के संरक्षक के रूप में भविष्य तक कार्य करेंगे। क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी कौशल भी मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस तरह का इलाके में यह ऐसा पहला कार्यक्रम हुआ जब इतने बड़े पैमाने पर एक साथ लोगों ने सुंदर काण्ड का पाठ आयोजित करके आस-पास के वातावरण को भक्ति रस से श्राबोर कर दिया।लगभग सभी भक्तगण भगवा वस्त्र धारण कर सुन्दर काण्ड के गायन में हिस्सा लिया।सुन्दर काण्ड पाठ के उपरांत चिंताहरण हनुमान जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया।तत्त पश्चात हनुमत भण्डारे का आयोजन किया गया ।भण्डारा मध्यरात्रि तक चलता रहा।जिसमे हजारों भक्तगणों ने प्रसाद चखा।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपेश्वर गौशाला परिवार के उमाकान्त गुप्ता,निशु गुप्ता,आनन्द शाहू,सुनील गुप्ता,विश्वनाथ गुप्ता,कमलेश गुप्ता,आदित्य अवस्थी,क्षेत्रीय विधायक जयदेवी,पंकज गुप्ता सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular