Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeघटिया निर्माण की खुली पोल, पाइन लाइन बिछाने के बाद की गई...

घटिया निर्माण की खुली पोल, पाइन लाइन बिछाने के बाद की गई टेस्टिंग के दूसरे दिन फटी टंकी, ग्रामीणों ने की जाँच की मां

ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

महोबा। जिले में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे के तहत लोगों की पानी मयस्सर कराये जाने के लिए पाइप लाइन और टंकियो का निर्माण कराया गया। योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन आएदिन टूटने और लीकेज होने के कारण जिलेवासियों को कई कई दिन पानी नसीब नहीं हो पाता है और अब बनाई गई पानी की टंकियां में भी दरारे आने से पानी बहने लगा है। जिसका जीता जागता उदाहरण विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत नगाराडांग में देखने को मिला, जहां पर पाइन लाइन बिछाने के बाद की गई टेस्टिंग के दूसरे दिन टंकी का सारा पानी बहकर बर्बाद होने लगा। विभाग की इस योजना में गंभीर अनियमितताएं बरते जाने से ग्रामीणों में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्राम प्रधान ने इस संबन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत नगराड़ांग में जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे के तहत संचालित हर घर जल योजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। योजना के तहत कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने गांव में एक दिन पहले पाइपलाइन बिछाकर उसका कनेक्शन ओवरहेड टैंक से करने के बाद उसकी टेस्टिंग की। टेस्टिंग के दिन सबकुछ ठीक रहा लेकिन दूसरे दिन ओवरहेड टेंक के बीच में दरार आने से पानी तेजी से साथ बहकर नीचे गिरने लगा, जिसे देख ग्रामीण डर गए कि दरारे बड़ी होकर टंकी को ही धरशायी कर दे। सुरक्षा की दृष्टि के चलते लोगों का वहां आना जाना से मना कर दिया गया है।

इस संबन्ध में जब ग्राम प्रधान गायत्री देवी को जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के अलावा अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मुईनुलइस्लाम को लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि कार्यदायी संस्था ने मानकविहीन और घटिया निर्माण कार्य कराया गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया साथ ही ग्रामीणों में पेयजल संकट बढ़ सकता है। ग ज्ञापन में ग्राम प्रधान के अलावा गौरीशंकर राजपूत, अशोक राजपूत, पप्पू साहू, मोहम्मद हकीम, सोनू, प्रदीप राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजय सिंह तोमर ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि नगाराडांग गांव में पानी की टंकी का निर्माण धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था एससीएल एएमसी जेवी ने वर्ष 2025 में पूर्ण कराया गया था और पिछले दस माह से उक्त शिरोपरि जलाशय से नगाराडांग व अन्य ग्रामों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बताया कि स्थलीय जांच से विदित होता है कि उक्त शिरोपरि जलाशय में कोई भी स्ट्रक्चरल क्षति नहीं है बल्कि ओवर फ्लो के कारण टंकी के ऊपरी हिस्से से पानी बहता प्रतीत हो रहा है। शिरोपरि जलाशय की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी इंस्पेक्सन एजेन्सी “सेन्सिस“ ने पूर्व में की थी। विज्ञप्ति में यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना वर्तमान में ट्रायल एंड रन के अन्तर्गत संचालित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular