Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeBusinessक्या बड़ी तेजी के लिए तैयार ITC, Dabur और HUL के शेयर,...

क्या बड़ी तेजी के लिए तैयार ITC, Dabur और HUL के शेयर, FMCG इंडेक्स में आने वाला है ब्रेकआउट? एक्सपर्ट से समझें

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद एफएमसीजी शेयरों में तेजी दिख रही है, और आईटीसी, डाबर व एचयूएल प्रमुख शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशकों का रुझान डिफेंसिव सेक्टर की ओर है, जो मौजूदा अस्थिर बाजार में एक महत्वपूर्ण संकेत है। वहीं, कच्चे माल की कीमतों में नरमी और ग्रामीण मांग में सुधार से एफएमसीजी शेयरों में यह तेजी जारी रह सकती है।

शेयर बाजार में 17 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद अब तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खास बात है कि आईटीसी, कोलगेट और डाबर समेत अन्य एफएमसीजी शेयरों (FMCG Shares) में तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट खुलते ही NIFTY FMCG इंडेक्स 342 अंकों की तेजी के साथ 51,663 पर कारोबार करता दिखा। ऐसे में सवाल है कि लंबी गिरावट के बाद क्या अब एफएमसीजी शेयरों में तेजी का एक नया दौर देखने को मिल सकता है?

इस सवाल पर इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि ITC (325), HUL (2310) और Dabur (517) जैसे दिग्गज शेयरों में शुरुआती सत्र से ही मजबूती ने यह साफ कर दिया कि निवेशकों का रुझान फिलहाल डिफेंसिव सेक्टर की ओर है। मौजूदा बाजार माहौल में जब वैश्विक संकेत मिश्रित हैं और अन्य सेक्टरों में उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में FMCG में यह ओपनिंग मूव साधारण नहीं माना जा सकता।

तेजी में लीड ले रहा ITC
ITC का शेयर 325 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर पिछले कुछ समय से सीमित दायरे में था, लेकिन अब इसके 330–335 के ऊपर निकलने की कोशिश, पूरे इंडेक्स को नई दिशा दे सकती है। अगर इसमें लगातार वॉल्यूम सपोर्ट मिलता है तो तेजी का दायरा बढ़ सकता है।

HUL पर टिकी नजर
HUL 2310 पर मजबूती दिखा रहा है। यह हेवीवेट शेयर लंबे समय से दबाव में था, लेकिन अगर 2325–2350 के ऊपर टिकता है तो सेक्टर में भरोसा और बढ़ सकता है।

Dabur में ब्रॉड बेस्ड खरीदारी
Dabur का शेयर 517 पर कारोबार कर रहा है। 520 के ऊपर मजबूती मिलती है तो इसमें शॉर्ट टर्म में और उछाल की संभावना बन सकती है।

FMCG शेयरों में तेजी के पीछे संभावित कारण

  • कच्चे माल की कीमतों में नरमी से मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद
  • ग्रामीण मांग में सुधार के संकेत
  • त्योहारी सीजन से पहले स्टॉकिंग की संभावना
  • अस्थिर बाजार में डिफेंसिव सेक्टर की ओर फंड फ्लो

FMCG इंडेक्स के लिए टेक्निकल लेवल
अगर NIFTY FMCG इंडेक्स 51,800 के ऊपर मजबूती बनाए रखता है तो आगे 52,000–52,500 की ओर बढ़त संभव है। हालांकि 51,200 का स्तर नजदीकी सपोर्ट रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular