विकास खंड भादर के उच्च प्राथमिक विद्यालय और कम्पोजिट विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शनिवार को राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। एक्स्पोज़र विजिट के लिए दो बसों को खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने संस्थान के प्रोफेसरों से मुलाकात की। विज्ञान और तकनीकी के बारे में जानकारी ली। संस्थान की प्रयोगशालाओं को देखा और बाल वैज्ञानिक के रूप में तमाम सारी जानकारी हासिल कर शाम को वापस अपने घर लौटे।
एक्सपोर विजिट में संकुल शिक्षक देवांशु सिंह,आई सी टी विशेषज्ञ रोहित प्रताप सिंह,सतीश शर्मा, ममता सिंह, रविशंकर दूबे, प्रमोद कुमार मौर्य, हरि गुलाम वर्मा,ए आर पी राजेन्द्र कुमार, लेखाकार अंकित सिंह, राघवेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, स्वामी नाथ तिवारी आदि ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन और नेतृत्व किया।





