जलालपुर अम्बेडकरनगर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर में खाना बनाते समय रसोई गैस की पाइप निकल जाने में रसोई में आग लग गयी जिस की चपेट में आने से परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह झुलस गये। जिन का गंभीर अवस्था में जलालपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार रात की है जब ग्राम नगपुर के मुस्तफा बाद मुहल्ले में रौशन 58 वर्ष की बेटी सबीका 22 वर्ष घर के रसोई में गैस से खाना बना रही थी।इसी बीच सिलेंडर का गैस पाइप अचानक निकल गया जिस से गैस पूरी रसोई में फैल गयी और आग लग गयी किचेन से आग की लपटें उठते देख सबीका के पिता रौशन व भाई जहीन हैदर 24 वर्ष आग बुझाने की के लिए दौड़े और बुझाते वक्त पिता पुत्र पुत्री बुरी तरह आग के चपेट में आने से झुलस गये। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और आनन फानन में तीनों झुलसे भाई बहन और पिता को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां तीनों का इलाज चल रहा है।





