Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 358 जोड़ो का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 358 जोड़ो का हुआ विवाह

हिन्दू समुदाय के 195 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 55 तथा मुस्लिम समुदाय के 17 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने अतिथियों को बुकें देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 358 जोड़ो में से 267 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 195 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 55 तथा मुस्लिम समुदाय के 17 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड नौगढ़, वर्डपुर, उस्का बाजार, लोटन, जोगिया, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी तथा नगरीय क्षेत्र नौगढ़, उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी के जोड़े शामिल हुये।

सांसद ने कहा कि गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है। मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। अब तक जनपद में कुल 6060 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। आज जनपद के बीएसए ग्राउण्ड में 267 बेटियों का कन्यादान हो रहा है। इस समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। सांसद ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा किया गया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी सम्हालने के लिए रोजगार की आवश्यकता होती है जो लोग उद्योग, कालानमक, कम्प्यूटर व अन्य क्षेत्रों में कार्य करना चाहते हैं उनको ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उप्र द्वारा सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। गरीब परिवारों के लोगों को बेटियों की शादी की चिन्ता रहती है इसलिए मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है और उनको नई पारी की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। सभी जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। आज इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्पन्न हो रही है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 दिया जा रहा है तथा 25000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।

अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 5 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 5 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की, गमछा, चांदी का पायल (एक जोड़ी), बिछियां, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का), बर्तनः- 01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर, तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द, गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग, सिंहोरा, चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग, लडडू 05 किलो, वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया गया। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 60000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, परियोजना निदेशक नागेनद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular