इस डिजिटल जमाने में आज भी कई काम करने के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। यहां तक कि अगर आप डिजिटाइज सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं जैसे मोबाइल से बैंक को लिंक करना ताकि आप यूपीआई जैसी सर्विस इस्तेमाल कर पाए उसके लिए भी आपको बैंक जाना ही पड़ेगा। बैंक जाना एक परेशानी नहीं है बल्कि डॉक्यूमेंट्स की कमी की वजह से बैंक के बार-बार चक्कर लगाना असली मसला है।
आज भी कई काम बैंक जाकर ही पूरे हो पाते हैं। इस डिजिटल जमाने में आज भी कई काम करने के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। यहां तक कि अगर आप डिजिटाइज सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं जैसे मोबाइल से बैंक को लिंक करना ताकि आप यूपीआई जैसी सर्विस इस्तेमाल कर पाए उसके लिए भी आपको बैंक जाना ही पड़ेगा। बैंक जाना एक परेशानी नहीं है बल्कि डॉक्यूमेंट्स की कमी की वजह से बैंक के बार-बार चक्कर लगाना असली मसला है।
आज हम आपकी ये परेशानी दूर करने वाले हैं। हम आपको कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देंगे, जो आपके हर काम में इस्तेमाल होंगे। आपको डॉक्यूमेंट्स की वजह से बैंक के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आइए इन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख लेते हैं।
कौन-से डॉक्यूमेंट्स है जरूरी?
- एड्रेस प्रूफ- बिजली या पानी का बिल
- आइडेंटी प्रूफ- आधार कार्ड, पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक के पासबुक की फोटोकॉपी
अगर आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने जा रहे हैं, जैसे ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाना, किसी स्कीम के लिए पंजीकरण कराना इत्यादि तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी ही।
इसके साथ ही आपको जो फॉर्म दिया जाएगा उसमें आपसे बैंक की डिटेल्स जैसे-
IFSC कोड
कस्टमर आईडी
अकाउंट नंबर
अकाउंट में नाम
बैंक ब्रांच डिटेल्स
ये सभी डिटेल्स आपको बैंक की पासबुक में आसानी से मिल जाएगी।
अगर आप अपने बच्चे का अकाउंट खोलने जा रहे हैं, तो बच्चे के स्कूल रिपोर्ट कार्ड लेकर जाए हो सकता है कि इसकी भी आवश्यकता पड़ जाए। इसके साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी और ऑरिजन दोनों ही लेकर जाए।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।





