महोबा। संसदीय क्षेत्र के जिला महोबा हमीरपुर में एक भी विश्वविद्यालय न होने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है या मजबूरन शिक्षा से दूरी बनना पड़ी हैं। सपा सांसद आजेंद्र सिंह लोधी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मानंद डिग्री कालेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने मांग की है।
शिक्षामंत्री को भेज गए पत्र में सपा सांसद ने बताया कि स्वामी ब्रह्मानंद ने पने जीवन काल में हमीरपुर महोबा में अथक प्रयास और क्षेत्र से सहयोग मांग कर शिक्षा की अखल जलाकर शिक्षा विहीन क्षेत्रों में इंटर कालेज व डिग्री कालेज की नींव रखने का काम किया है, जिससे जिले के अलावा कई प्रांत के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक लोकसभा क्षेत्र में एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। महंगी शिक्षा के चलते क्षेत्र के गरीब और आम विद्यार्थी शिक्षा से दूर हो रहे है।
पत्र में सांसद ने बताया कि बुंदेलखंड की सबसे पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण क्षेत्रीय युवा हाईस्कूल और इंटर के बाद मजबूरन बाहर जाकर मेहनत मजदूरी कर रहे हैं, क्योंकि प्राइवेट कालेजों की फीस व अन्य शिक्षा व्यय उठाना उनके परिवार के वश में नहीं है, जिस कारण यह क्षेत्र और भी पिछड़ता जा रहा है साथ ही रोजगार न होने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। सांसद ने केंद्रीय शिक्षामंत्री से संसद क्षेत्र के ब्रह्मानंद डिग्री कालेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग की है।





