Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमहीनों से ख़राब पड़ा है इंडिया मार्का हैंडपंप पेयजल का संकट

महीनों से ख़राब पड़ा है इंडिया मार्का हैंडपंप पेयजल का संकट

जलालपुर अम्बेडकरनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बड़ागांव के पीपरपुर गांव में पिछले कई महीनों से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप के कारण ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह गांव जलालपुर तहसील क्षेत्र में स्थित है, जहां करीब दस परिवारों की रोज़मर्रा की पानी की जरूरत इसी हैंडपंप से पूरी होती थी।

ग्रामीणों के अनुसार पहले यह हैंडपंप पूरे मोहल्ले की जीवनरेखा था। सुबह-शाम महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की पानी भरने की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन कई महीने पहले अचानक हैंडपंप खराब हो गया और तब से आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप लोगों को दूर दराज के निजी हैंडपंपों या असुरक्षित स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पीपरपुर गांव निवासी आसाराम, भोलानाथ, सौरभ, मोल, अखिलेश कुमार, नीरज, जंग बहादुर, मीरा, फूलचंद, रवि कुमार, मीना और मिठाई लाल समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय और पंचायत स्तर पर शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। गर्मी नजदीक आने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो पानी का संकट और गंभीर हो जाएगा तथा लोगों को बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

वहीं एडियो पंचायत बृजेश तिवारी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के ट्रांसफर होने के कारण कार्य में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular