Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को...

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

महोबा। 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाए जाने को लेकर जनपद न्यायाधीश राम नगीना यादव की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से निर्वल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, महिलाओं, आमजन आदि को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश ने बताया गया कि उक्त मेगा, वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, महिलाओं, पुरूषों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आदि लाभार्थियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना है। इस शिविर में केनोपी, स्टॉल के माध्यम से समस्त विभाग आम जनमानस को सरकार की चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कहा कि मेगा शिविर के लिए गठित प्रशासनिक कमेटी की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार व नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोबा सुखवीर सिंह व सदस्य के रूप में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के पदाधिकारी करेंगे।

बैठक दौरान अपर जिला जज प्रथम ध्रुव राय, अपर जिला जज द्वितीय लखविन्दर सिंह सूद, अपर जिला जज एफटीसी तेन्द्र पाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार राठी, सिविल जज सीनियर डिविजन प्रभारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूजा आदि न्यायिक अधिकारियों ने बताया गया कि उक्त मेगा शिविर के लिए प्रचार प्रसार प्रत्येक विभाग करेगी और प्रचार प्रसार के माध्यम से विभिन्न विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। उक्त मेगा शिविर के पूर्व अन्य लघु शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुये लाभार्थियों को चिन्हित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular