अवैध शस्त्र, एक जिन्दा बछिया व गोकशी के उपकरण बरामद
सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र, एक जिन्दा बछिया व गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में थाना गंगोह पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कुण्डा कलां के जंगल में कुछ व्यक्ति गौकशी के लिए गाय को लेकर जा रहे है । जिस सूचना पर मौके पर पहुंची थाना गंगोह पुलिस ने देखा कि कुण्डा बिडौली मार्ग पर 7-8 व्यक्ति एक जिन्दा गाय को लेकर पैदल जा रहे थे।
जिनको पुलिस पार्टी द्वारा टोर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश के पैरो में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अहसान उर्फ समीर पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम कुण्डा कलां थाना गंगोह व महमूद पुत्र रशीद निवासी ग्राम कुण्डा कलां के रूप में हुयी।
क्षेत्राधिकार गंगोह अशोक सिसोदिया ने बताया कि शेष 5-6 व्यक्ति अधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कांबिग की जा रही है। घायल बदमाशो को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के गौकश अपराधी है, जिनके विरुद्ध थाना गंगोह पर गौकशी के अभियोग पंजीकृत है। गौकशो के कब्जे से 02 तमंचा, 02 खोखा/02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, गोकशी के उपकरण व 01 जिन्दा बछिया बरामद हुई है।





