अम्बेडकरनगर। जनपद में अवैध क्लीनिकों का नेटवर्क तेजी से फैलता नजर आ रहा है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में कथित रूप से डॉ. एस के नंदी द्वारा बिना वैध रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित क्लीनिक के पास न तो वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र है और न ही चिकित्सा संबंधी आवश्यक दस्तावेज सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए गए हैं।
इतना ही नहीं, जिले के विभिन्न चौराहों और बाजारों में कथित “बंगाली डॉक्टरों” द्वारा बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने की चर्चा आम है
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते यह कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के इलाज करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यदि ये क्लीनिक अवैध हैं तो अब तक जांच और सीलिंग की कार्रवाई क्यों नहीं हुई,आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कदम उठाने की मांग तेज हो गई है,जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे इस कथित अवैध कारोबार पर रोक लग सके?





