गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा कार्यालय पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने भाजपा प्रचारक को सम्मानित कर किया विदाई।
संतकबीरनगर के बूढ़ी बेलहर गांव निवासी रणविजय सिंह, अरविन्द सिंह ने भाजपा पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियों व जनसुविधाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विगत चार वर्ष में 64 जिले के करीब 24 हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल से यात्रा कर पूरी करते हुए नगर पंचायत घघसरा बाजार के कार्यालय पर पहुंचे जहां चेयरमैन के द्वारा उनका स्वागत किया गया और इस कार्य के लिए उनकी सराहना की गई। इस दौरान राना राज, गोविंद मिश्र ,राकेश वर्मा,आनन्द त्रिपाठी,प्रशांत सहित आदि लोग रहे।





