Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम की...

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 21938 परीक्षार्थी परीक्षा में हो रहे है सम्मिलित

महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तप्रदेश प्रयागराज की संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेट्रिट मजिस्ट्रेटों, सेक्ट्रर मजिस्ट्रेटों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन कर परीक्षा नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में बताया गया कि प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 29 केन्द्र बनाये गये है, जिसमें राजकीय के 08 परीक्षा केन्द्र, अशासकीय सहायता प्राप्त के 08 और वित्तविहीन के 13 परीक्षा केन्द्र है, जिसमें सदर तहसील में 13, तहसील चरखारी 05 और तहसील कुलपहाड़ में 11 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। बताया कि जिले में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या शून्य है। वर्ष 2026 में हाईस्कूल के 12018 व इंटरमीडिएट के 9920 कुल 21938 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है।

परीक्षाओं को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष, नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए परीक्षा केन्द्रों को 03 जोन एवं 09 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें 03 जोनल मजिस्ट्रेट, 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केन्द्रों पर 29 केन्द्र व्यवस्थापक, 29 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किये गये। परीक्षाओं के सतत् पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए चार विभागीय सचल दलों का गठन किया गया है।

बैठक में बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों की वांछित मांग के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षाओं की मॉनीटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी जो कि 14 फरवरी से क्रियाशील रहेगा। बताया कि 29 परीक्षा केन्द्रों में से 18 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया गया है तथा शेष केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही प्रश्नपत्रों को भी सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाकर बनाए गए स्ट्रॉग रूम के डबल लॉक में रखवाया जायेगा।

जिनकी निगरानी नाइट विजन एव वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ सफाई, परिवहन एवं आकस्मिक चिकित्सा के लिए पत्र निर्गत किये जा चुके है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्तर एवं राजस्व कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, उप जलाधिकारी महोबा शिवध्यान पांडे, चरखारी, कुलपहाड़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular