महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई संपन्न
महोबा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जहां पर आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुवाई की और महिलाओं समस्याओ के बावत जानकारी करने के बाद नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिलओं की भीड़ जुटी। जहां पर 13 पीड़ित महिलाओं ने शिकायती पत्र प्रस्तुत किये, जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए आयोग सदस्या ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्या ने वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में सल्तनत परवीन उप जिलाधिकारी, हर्षवर्धन नायक जिला प्रोबेशन अधिकारी, महंत प्रजापति श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रवीन वर्मा पूर्ति निरीक्षक, निकिता शुक्ला महिला थानाध्यक्ष, सुनील डिप्टी सीएमओ, जेई रुद्र प्रताप मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, श्यामबाबू विश्वकर्मा, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, सुभी संगीता राजपूत संरक्षण अधिकारी, प्रिया गुप्ता डीएमसी, क्षमा केन्द्र प्रबंधक वन स्टॉप सेन्टर, दीपक कुमार कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, भुजवल सिंह आउटरीच वर्कर के अलावा तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





