गोरखपुर । सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड 9 में खाली पड़े मकान का शीशा और जगला तोड़कर चोरी ने घर में रखा करीब 16 लाख रुपए का गहना चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के नारंगपट्टी निवासी बृजनंदन तिवारी पुत्र हरिराम तिवारी जो नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 9 पिपरा में मकान बना कर रहते है। पिता के मौत होने पर वह परिजन के साथ गांव चले गए थे।
8 फरवरी की रात्रि में चोरों ने मकान का शीशा और जगला तोड़कर घर में रखा 200 ग्राम सोना जिसमें कंगना, हार, मंगलसूत्र, कड़ा, चेन, झुमका, टीका, झाला, आयरन सेट चोर चुरा कर फरार हो गए। परिजन के अनुसार करीब 16 लाख रुपए के गहने की चोरी हुई है। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर जल्द खुलासा किया जायेगा।





