Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeLucknowयूपी को मिलेगी दो नए विश्वविद्यालयों की सौगात, इन दो जिलों में...

यूपी को मिलेगी दो नए विश्वविद्यालयों की सौगात, इन दो जिलों में खुलेंगे संस्थान

उत्तर प्रदेश सरकार भदोही और शाहजहांपुर में दो नए विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। बजट सत्र के पहले दिन इससे संबंधित अध्यादेश विधानमंडल में पेश किए गए। शाहजहांपुर में शुकदेवानंद विश्वविद्यालय और भदोही में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। नगर निगम और नगर पालिका अध्यादेशों में कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव रोकने के संशोधन भी प्रस्तुत किए गए। राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर चर्चा भी होगी।

लखनऊ। प्रदेश सरकार भदोही व शाहजहांपुर में दो नए विश्वविद्यालय खोलने जा रही है।बजट सत्र के पहले दिन विधान मंडल के दोनों सदनों में इसके लिए अध्यादेश-2026 पेश किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2026, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश-2026 पटल पर रखे जाने के साथ ही 12 अधिनियम बनाए जाने की सूचना भी दी गई।

विधान परिषद में नगर विकास मंत्री ने उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) अध्यादेश-2026 व उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश-2026 की सूचना सदन के पटल पर रखी।

सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ा और सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में जिन अध्यादेशों की सूचना दी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश शाहजहांपुर में स्थापित होने वाले शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय से संबंधित है।

वहीं उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय ( संशोधन) अध्यादेश भदोही के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने से संबंधित है।

उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) अध्य़ादेश-2026 व उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश-2026 नगर निगमों व नगर पालिका क्षेत्रों में कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव को रोकने से संबंधित हैं। ये सभी अध्यादेश विधान सभा में भी पेश किए गए। 12 अधिनियमों की सूचना भी दी गई।

विधान परिशद में आज से होगी राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

विधान परिषद में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से लाए जाने वाले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। वहीं बुधवार को 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद दोबारा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।

गुरुवार को भोजनावकाश तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। शुक्रवार को भी सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को शुरू होने वाली सदन में बजट पर चर्चा होगी। यह चर्चा 17,18,19 व 20 फरवरी तक चलेगी। 20 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश बजट को पारित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular