Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEducationNEET UG Registration 2026: नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, एप्लीकेशन...

NEET UG Registration 2026: नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

एनटीए द्वारा नीट यूजी एग्जाम 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने के बाद अब छात्र ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म 8 मच तक फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया जायेगा।

MBBS की तैयारियों में लगे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेने चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 8 फरवरी 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 8 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 10 से 12 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि 3 मई 2026

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

  • नीट यूजी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
  • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NEET UG 2026 Application Form link

ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एग्जाम डेट पहले ही हो चुकी घोषित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में 3 मई 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा। जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी।

नीट यूजी एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्रता

  1. नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) के साथ 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो।
  2. एडिशनल विषयों के रूप में इन सब्जेक्ट्स से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं।
  3. छात्र की उम्र 17 वर्ष से कम न हो। ऊपरी आयु सीमा का बंधन नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular