तेज रफ्तार वाहन के धक्के से घायल हुए भाजपा नेता के भाई
चन्दौली । कमालपुर कस्बा में देर रात अज्ञात वाहन ने भाजपा नेता हरिवंश उपाध्याय के भाई देवशरण उपाध्याय को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनसे साथ मौजूद एक अन्य बाइक सवार युवक को चोट आई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू वाहन रोककर नीचे उतरे और तत्काल दोनों घायलों को अपने वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी।
दरअसल कमालपुर कस्बा निवासी देवशरण उपाध्याय 70 वर्ष पैदल ही कहीं जा रहे थे, तभी कस्बे में इंडियन पेट्रोल पम्प के पास से गुजर रहे वाहनों के काफिले में शामिल तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगे। इस घटना में मुगलसराय से अपने गांव बहेरी जा रहे बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम 32 वर्ष भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायल वृद्ध की पहचान भाजपा नेता हरिवंश उपाध्याय के भाई के रूप में की।
इसी बीच वहां पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपने वाहन को रोका और घायल वृद्ध देवशरण उपाध्याय व बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम को बिना किसी विलंब के अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा, जहां उनका दवा-ईलाज कराया। सपा नेता की इस पहल को एक बार फिर लोगों ने जमकर सराहा और उन्हें नेक दिल इंसान बताया। कहा कि सही मायने में ऐसी शख्सियत को जनप्रतिनिधित्व का दायित्व मिलना चाहिए। ऐसे लोग ही जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।





