Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurसदर तहसील में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

सदर तहसील में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

156 मामलों में 20 का मौके पर हुआ निस्तारण

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर दीपक गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, कब्जा, चकरोड, पोखरी, निर्माण अवरोध सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 156 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।

तहसील दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा, पैमाइश के बाद निशान मिटाए जाने, चकरोड खाली कराने, पोखरी की जमीन से अतिक्रमण हटाने, निर्माण कार्य में बाधा तथा पुराने आदेशों के अनुपालन न होने जैसी शिकायतें दर्ज कराईं।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में पूर्व में आदेश पारित हो चुके हैं, उनमें तत्काल प्रभाव से अमल सुनिश्चित कराया जाए। सार्वजनिक उपयोग की जमीन, पोखरी, रास्ते और सरकारी संपत्तियों पर कब्जे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक दौड़ नहीं लगनी चाहिए। हर प्रार्थना पत्र पर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो। जहां राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जरूरी है, वहां समन्वय बनाकर कार्यवाही की जाए।
इस दौरान नायब तहसीलदार नीरू सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने संबंधित मामलों में प्रार्थियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। तहसील दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे एसडीएम के सामने रखीं, जिससे कई मामलों में तत्काल राहत भी मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular