Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeविकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला ऐतिहासिक साबित होगा...

विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला ऐतिहासिक साबित होगा यह बजट: डॉ. समीर

सिद्धार्थनगर। विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाले केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किया गया अब तक का सबसे ऐतिहासिक बजट साबित होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने वाला बजट है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बढ़ा हुआ कदम है।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने कहीं। वह शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से यह बजट स्पष्ट नीति कार्य क्षमता का बजट है। यह बजट उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ देगा, प्रत्येक जिले में एक एक महिला हॉस्टल बनाने का इस बजट में प्राविधान हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बजट मिला है, सभी जिलों में एक-एक ट्रामा सेंटर बनाने के लिए योजना बनाई गई है।

किसान के लिए यह धन धान्य योजना से किसानों की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को सक्षम व अग्रणी देश बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। रक्षा बजट तीन से चार गुना बढ़ा है, यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular