Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeबरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्र छात्राओं...

बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्र छात्राओं का हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को उपहार स्वरूप डायरी पेन देकर किया सम्मानित

बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी क्षेत्र में चर्चित विद्यालय बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्र छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।

साथ ही छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शिखा, कल्पना, अनुष्का आदि छात्र छात्राओं को अपनी हाथों से डायरी पेन देकर सम्मानित किया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। शिक्षकों ने विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी। विद्यालय संचालक राम सूरत यादव ने छात्राओं से पूर्ण एकाग्रता से परीक्षा देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूल से उत्तीर्ण छात्र ही समाज में अपने स्कूल का दर्पण होते हैं और छात्रों की सफलता ही शिक्षकों के लिए गुरु दक्षिणा है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जुग्गी राम राही ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रबंधक राम मूरत यादव, संचालक राम सूरत यादव, लेखपाल आशीष संगम, प्रधानाचार्य रेनू यादव, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, माधव प्रसाद पांडे, अध्यापिका कल्पना पांडे, सोनाली सिंह, खुश्बू चौरसिया, नेहा वर्मा, दीक्षा श्रीवास्तव, गीता कशौधन, याशमीन, गुलफिश, विशाल पांडे, किशन कुमार, भास्कर चंद्र शुक्ला, विनोद कुमार मौर्य, संजय साहू, सुभाष कश्यप, रिंकू पांडेय, बलराम यादव, सुरेश यादव, बृजेश जयसवाल, कन्हैया लाल, डा० मनोज कुमार, बब्वन, अरुण कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार,मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular