Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEntertainment35 साल पुरानी Horror Movie देख दिल में बैठ जाएगा खौफ, खर्च...

35 साल पुरानी Horror Movie देख दिल में बैठ जाएगा खौफ, खर्च से 15 गुना ज्यादा कमाई कर हिलाया था Box Office

दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फिल्म ने 35 साल पहले दर्शकों के अंदर इतना खौफ भर दिया था कि अगर कोई एक बार देख ले तो उसकी रातों की नींद उड़ जाए। इस फिल्म ने बजट से 15 गुना ज्यादा कारोबार किया था।

सिनर्स, द ब्राइड या फिर एनाबेल तो कुछ नहीं… 35 साल पहले एक ऐसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी जिसने दर्शकों के अंदर खौफ भर दिया था। इस फिल्म के सभी सीन्स इतने खतरनाक हैं कि देखने वालों की चीख निकलना तो तय है।

यह फिल्म जब रिलीज हुई तो किसी को नहीं पता था कि यह 15 गुना ज्यादा कमाई कर डालेगी। इसके बाद फिल्म का क्रेज ऐसा बढ़ा कि इसका एक सीक्वल और दो प्रीक्वल भी आया। यही नहीं, फिल्म के दो टीवी एडेप्टेशंस भी रहे।

ऑस्कर्स में मचा चुकी है धमाल

इस हॉरर फिल्म के रिव्यू का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे ऑस्कर्स में 5 अवॉर्ड्स मिले थे। यह फिल्म आज भी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है। इसके सामने बॉलीवुड और हॉलीवुड की मोस्ट हाइप्ड हॉरर फिल्में भी फेल हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 1991 में आई ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ (The Silence of the Lambs)। यह एक हॉरर-क्राइम थ्रिलर है जिसका निर्देशन जोनाथन डेमे (Jonathan Demme) ने किया था। फिल्म की कहानी थोमस हैरिस की 1988 में आई नोवेल से ली गई थी। इसमें मुख्य भूमिका…

  • जोडी फोस्टर
  • एंथनी हॉप्किंस
  • स्कॉट ग्लेन
  • टेड लेविन
  • ब्रूक स्मिथ
  • डायने बेकर

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स की कहानी

फिल्म की कहानी एक यंग FBI ट्रेनी क्लारिस स्टार्लिंग की है जो एक सीरियल किलर का पीछा कर रही है। यह सीरियल किलर महिलाओं को इतनी दर्दनाक मौत देता है कि रोंगटे खड़े हो जाए। इस सीरियल किलर को ढूंढने के लिए क्लारिस जेल में बंद साइकियाट्रिस्ट और आदमखोर सीरियल किलर से मुलाकात करती है। यहीं से खौफ का सिलसिला शुरू होता है।

बॉक्स ऑफिस पर बजट से 15 गुना ज्यादा कमाई

यह फिल्म 90 दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। IMDb के मुताबिक, 19 मिलियन डॉलर (160 करोड़ के करीब) के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 15 गुना ज्यादा यानी 272 मिलियन डॉलर (2,467 करोड़ के करीब) कमाई की थी।

ओटीटी पर कहां मौजूद है द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स?

इस फिल्म को 64वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए पांच अवॉर्ड्स मिले थे। 8.6 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular