Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeढेबरुआ थाना क्षेत्र में नही रुक रहा अवैध खनन का कारोबार, बिना...

ढेबरुआ थाना क्षेत्र में नही रुक रहा अवैध खनन का कारोबार, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही दर्जनों ट्रैक्टर – ट्रालियां

‎जिम्मेदारों की मिली भगत से थाना क्षेत्र के टीशम ,बरगदवा, मानपुर ,पिकौरा, तुलसियापुर घोरही नदी के आसपास खनन जारी खनन माफिया रीपर व जेसीबी से मिट्टी भरकर क्षेत्र के ईंट भट्ठे व प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं को मंहगे दामों पर बेच रहे बलुई मिट्टी

‎बढ़नी सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी, बालू खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों की मिली भगत से खनन माफिया जगह जगह जेसीबी व रीपर से मिट्टी भरकर दिन रात ईंट भट्ठे वालों को बेचकर मालामाल हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के टीशम,बरगदवा, मानपुर , तुलसियापुर, पिकौरा घोरही नदी के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर रिपर व जेसीबी लगाकर खनन माफिया मिट्टी भरकर क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर चल रहे ईंट भट्ठे व अवैध रूप से प्लाटिंग कर जमीन ब्रिकी करने वाले भू माफियाओं को बिक्री कर महंगे दामों पर बेच कर माला माल हो रहे हैं।

‎जबकि उक्त जगहों से अवैध खनन के दौरान शोहरत गढ़ तहसील प्रशासन ने विगत कई माह पहले एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर कोरम पूरा करते हुए कार्रवाई कर चुका है। लेकिन सेटिंग गेटिंग के जरिए यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

कई ट्रैक्टर चालक बिना डीएल के ही अवैध कार्यो में निजी कृषि कार्य हेतु रजिस्टर्ड ट्रैक्टर ट्रालियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ा रहे है। जबकि कि सामने से गुजरने वाले लोगों के रोगंटे खड़ी हो जाती है। जिससे कभी भी सड़क दुघर्टना हो सकती है।

‎उक्त संबंध में एसडीएम शोहरत गढ़ विवेक कुमार मिश्र के सीयूजी नंबर 9454415940 पर बात नही हो पाई थी। खनन अधिकारी का कहना कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular