Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaसरकारी अस्पताल में सेवा अच्छी और विश्वसनीय होगी तो वहां लोग जाएंगे-...

सरकारी अस्पताल में सेवा अच्छी और विश्वसनीय होगी तो वहां लोग जाएंगे- डीएम

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण आशा के चयन और परिवार नियोजन के अंतर्गत महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी में लोगों को जागरूक करने और जहां नसबंदी के केस कम है वहां पर सुधारे तथा इंट्रा इंजेक्शन प्रोग्रेस के अवेयरनेस एजुकेशन पर काम करिए और पार्टनर एजेंसी से भी सहयोग लीजिए और संस्थागत प्रसवों के बारे में उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पताल में सेवा अच्छी और विश्वसनीय होगी तो वहां लोग जाएंगे वहां पर हाल ठीक-ठाक हो ओटी क्लीन हो और वहां पर अच्छी केयर हो और डिलीवरी रूम वार्ड साफ सुथरा होता तो वहां पर लोगों की संख्या बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सीरियस एनीमिया के केस पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो फील्ड वर्कर हैं उसको प्रोत्साहित करें आयरन का सप्लीमेंट बढ़ाएं और जो आने वाले समय में मां बनेगी उनको आयरन की टेबलेट दे और उन पर विशेष फोकस करें और उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9,16 एवं 24 तारीख को होगा।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिसमें विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो और इसमें प्रचार-प्रसार का भी काम करना चाहिए और जो भी डिफिशिएंसी है उसको दूर करें और सफाई का पर फोकस करें।उन्होंने कहा है कि जो भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं उनमें सभी जगह बिजली और पानी होना चाहिए और आवश्यक उपकरण जैसे बीपी ग्लूकामीटर होनी चाहिए और CHO की रोज उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने कहा है कि टीवी पर जो नोटिफिकेशन कम हो रहे हैं उसमें सेंपलिंग को बढ़ाना चाहिए जब सैंपलिंग बढ़ेगी तभी नोटिफिकेशन ज्यादा होगी इसलिए सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि प्रधानमंत्री का सपना टीवी मुक्त देश बनाने का है। उन्होंने कहा है कि हमारे सभी सीएससी NQAS सर्टिफाइड हो। हमारी हेल्थ फैसिलिटी पर विशेष फोकस करें।उन्होंने कहा है कि 5 से 10 साल के बच्चों को मिज़ल्स और रूबेला टीका लगवाने पर विशेष जोर दिया जाए सभी स्कूलों में वैक्सीन डे पर सभी बच्चों की उपस्थिति होनी चाहिए और वैक्सीन लगाने से पहले उनके पेरेंट्स को उसके बारे में बताना चाहिए।बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह,सीएमएस महिला,सीएमएस पुरुष,समस्त एम ओ आई सी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular