HomeMarqueeकलेक्ट्रेट परिसर में ‘किलकारी क्रेच’ का शुभारंभ, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने काटा...

कलेक्ट्रेट परिसर में ‘किलकारी क्रेच’ का शुभारंभ, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने काटा फीता

बोलीं– बच्चों के बचपन को संवेदनशीलता के साथ संवारना हम सबकी जिम्मेदारी

मंडलायुक्त ने आकांक्षा हॉट का भी किया स्थलीय निरीक्षण

फतेहपुर। मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल, सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ‘किलकारी क्रेच’ का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रेच परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किलकारी क्रेच का निर्माण कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल एवं उनके सुरक्षित खेल-कूद के उद्देश्य से किया गया है, ताकि कार्यरत अभिभावक निश्चिंत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

मंडलायुक्त ने क्रेच में मौजूद बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट वितरित की और कहा कि “बच्चों के बचपन को अच्छे से संवारा जाए और उनकी देखभाल पूरी संवेदनशीलता के साथ की जाए।” चॉकलेट पाकर बच्चे मुस्कुराते नजर आए और अपनी मासूम जुबान में मंडलायुक्त मैडम को “थैंक्यू” कहते दिखाई दिए। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित ‘आकांक्षा हाट’ का भी अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा हाट महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की टोकरी भेंट की गई, जिसकी मंडलायुक्त ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मंडलायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल कार्यस्थल को परिवार के अनुकूल बनाती है, बल्कि महिलाओं और बच्चों दोनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल जयजीत कौर होरा, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular