गोण्डा । थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को दुल्लापुर क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साइकिल वाहन रजिस्ट्रेशन सं0 UP 43 AZ 0720 बरामद की गयी । वादी श्री बृज किशोर पुत्र रामसजीवन ग्राम कनकपुर पूरे शिवदयालगंज थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 04.01.2026 को नन्दनी नगर महविद्यालय में राष्ट्र कथा आयोजन में उसकी ड्यूटी लगी थी वादी अपनी मोटर साइकिल स्पेलेन्डर प्लस UP 43 AZ 0720 है मोटर साइकिल पार्किंग के पास खडी थी जहाँ से किसी अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल चोरी कर ली है।
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 05.02.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी अभियुक्त विवेक निषाद पुत्र विजय निषाद निवासी ग्रा० नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को दुल्लापुर क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साइकिल वाहन रजिस्ट्रेशन सं0 UP 43 AZ 0720 बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।





