Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSliderWPL 2026 Prize Money: चैंपियन बनने के बाद RCB पर हुई रुपयों...

WPL 2026 Prize Money: चैंपियन बनने के बाद RCB पर हुई रुपयों की बरसात, हार के बावजूद दिल्ली भी हुई मालामाल

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। दिल्ली ने 203 रन बनाए थे, जिसे बेंगलुरु ने इतिहास के सबसे बड़े रन चेज में हासिल किया। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने शानदार पारियां खेलीं। चैंपियन RCB को 6 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में हार गई।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। 203 रनों के स्कोर को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम पहली बार चैंपियन बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और इसी के साथ उन्होंने दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके अलावा दिल्ली की टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन उनका चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। आपको बताते हैं कि अब बेंगलुरु को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है।

RCB पर रुपयों की बरसात

महिला प्रीमियर लीग के फाइनल को जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए मिलते हैं। डब्ल्यूपीएल 2025 जीतने पर मुंबई को ही इतनी रकम मिली थी और अब चैंपियन बनी बेंगलुरु की टीम को भी इतनी ही राशि मिली है। इसके अलावा उपविजेता रही टीम को 3 करोड़ रुपए मिले। बेंगलुरु की टीम 2024 के बाद अब दूसरी बार चैंपियन बनी है और उन्हें इसके लिए 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है।

दिल्ली भी हुई मालामाल

दिल्ली की टीम ने अब तक खेले गए महिला प्रीमियर लीग के चारों सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, वे ट्रॉफी अब तक अपने नाम नहीं कर सकी हैं। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली की टीम उपविजेता रही है और इसके लिए दिल्ली की टीम को 3 करोड़ रुपये मिले हैं।

बेंगलुरु की रिकॉर्ड जीत

दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, दिल्ली की गेंदबाजी इस बड़े स्कोर को भी डिफेंड नहीं कर सकी। बेंगलुरु ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। बेंगलुरु ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी और उन्होंने 9 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद जॉर्जिया वोल और स्मृति मंधाना ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वोल ने मैच में 54 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। तो वहीं मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular