अम्बेडकर कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी और शिक्षक सुरेन्द्र कुमार की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शिक्षक को मातृशोक पर शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सुरेन्द्र कुमार बौद्ध प्राथमिक विद्यालय गुंगवाछ में तैनात हैं। सुरेन्द्र अम्बेडकर कल्याण समिति सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं।बुधवार को दोपहर बाद उ मां भजना उर्फ बड़की के निधन की सूचना उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल, बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ उदय राज राव, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री, अम्बेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष मो इश्तियाक,राम चन्द्र बौद्ध, इन्द्र पाल गौतम, राम चन्द्र सरस, पवन कुमार गौतम,श्याम लाल, फूल चंद बौद्ध,त्रिभुवन दत्त,रामबली गौतम , प्रमोद कुमार एडवोकेट, ललित कुमार, डॉ नन्हे लाल, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, बृजेश जायसवाल,राम मिलन भारती,राजू बौद्ध,शोभासरन , राम कुमार,साधूराम बौद्ध , राकेश बौद्ध,राम प्रसाद , दयाराम गौतम , वंशराज, त्रिभुवन गौतम आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।





