Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस ने किया दो सप्ताह पहले हुई चोरी का खुलासा, आभूषण व...

पुलिस ने किया दो सप्ताह पहले हुई चोरी का खुलासा, आभूषण व 41 हजार रुपए बरामद

मोहनगंज पुलिस ने दो सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के फूला गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 12 लाख रुपये से अधिक के जेवर और 41 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस वारदात को रिश्ते के एक भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के फूला गांव की निवासी सेमऊ पत्नी रमेश ने थाने में तहरीर देकर घर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार, घटना के दिन वह अपनी बेटी के साथ छत्तीसगढ़ के दामाखेड़ा में सत्संग में शामिल होने गई थीं।

घर के अन्य परिजन भी बाहर थे, जिससे घर खाली था। इसी दौरान अज्ञात चोर रात में घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर व हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान सूरज पुत्र बैजनाथ, राजकुमार पुत्र श्रीनाथ, अर्जुन पुत्र केदारनाथ और दीपक सिंह पुत्र संत बक्श सिंह के रूप में हुई है। ये सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। मुख्य अभियुक्त सूरज ने बताया कि रमेश उसके पारिवारिक चाचा हैं।

उनकी पत्नी सेमऊ 20 जनवरी को अपनी पुत्री के साथ छत्तीसगढ़ सत्संग गई थीं और घर पर कोई नहीं था। इसके बाद वह अपने चारों साथियों के साथ देर रात घर में घुसा। उन्होंने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 41 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने उन्हें चोरी के सामान का बंटवारा करते समय मौके से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular